भौतिकशास्त्र शुरू में दर्शन के अन्तर्गत ही आता था| लेकिन सत्रहवीं सदी में इसका अपना स्वतंत्र अस्तित्व स्थापित हुआ| बीसवीं सदी आते-आते उसका जो विकास हुआ उस संबंध में अंग्रेज़ी में काफी साहित्य उपलब्ध है| लेकिन अन्य भाषाओं में उस अनुपात में लगातार जानकारी उपलब्ध नहीं है| इस कारण सामान्य पाठक भौतिकशास्त्र से परिचित हो इस उद्देश्य से ये नऊ भाग तैयार किए हैं| यह एक तरह, शुरू से बीसवीं सदी तक का भौतिकी का संक्षिप्त इतिहास है| सामान्य पाठक को गणितीय गणनाएं उबाऊ लगती है| अतः जहांतक हो सके, उन्हें दूर रखने का प्रयत्न किया गया है| खगोलिकी यह खगोलीय भौतिकशास्त्र ही है|