Image

लेखक के बारे में

श्री. ज्योतिराव आनंदराव लढके
(सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता म. रा. वि. मंडल )

मेरा परिवार मूल रूप से अमरावती जिले से है| मेरा जन्मस्थान अमरावती ही है| बचपन, किशोरावस्था, युवावस्था तथा शुरू की शिक्षा से लेकर तो विज्ञान, इंजीनियरिंग की उपाधियॉं प्राप्ति तक सभी कुछ अमरावती की ही देन है| माध्यमिक शिक्षा का माध्यम मातृभाषा, मराठी ही था| जीवन की नींव रखने में वहाँ के ‘ श्री समर्थ हायस्कूल ‘ , जहाँ मेरी माध्यमिक शिक्षा पूरी हुई, का बड़ा योगदान है| हमारे गुरुजनों में वर्गशिक्षक स्व. लेले सर, विज्ञान शिक्षक मुळे सर तथा अन्यों का स्मृतिलोप होना असंभव है| स्कूल तो प्रतिष्ठित था ही| वे गुरुजन भी उस पीढ़ी के थे जब शिक्षा क्षेत्र को व्यावसायिकता का स्पर्श भी नहीं हुआ था| ज्ञानदान के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहते थे|

जहांतक अर्थार्जन का प्रश्न है, अभियन्त्रिकी उपाधि लेने के बाद महाराष्ट्र राज्य विद्युत मंडल में सेवारत हुआ| शुरुआत खामगांव से हुई| तैतीस वर्षों की सेवा के उपरांत निवृत्त हुआ तथा नागपुर को स्थायी निवासस्थान बनाया|

अधिक पढ़ें

प्रकाशित पुस्तके

प्रशंसापत्र